फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prime Minister sent a letter to village heads, made them aware about Yoga and Shrianna

Pilibhit News: प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधानों को भेजा खत, योग व श्रीअन्न के प्रति किया जागरूक

Fri, 21 Jun 2024 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister sent a letter to village heads, made them aware about Yoga and Shrianna
पीलीभीत नगर में निकाली गई योग जन जागरण रैंली में शामिल लोग । संवाद
पीलीभीत। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत भेजा है। इसमें उन्होंने गांव के लोगों को योग एवं श्रीअन्न के प्रति जागरूक करने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रधानों को भेजे गए खत में प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे पंचायत भवन परिसर, पाठशालाओं, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों और विशेषकर युवा पीढ़ी को एक स्थिर, तनावमुक्त व संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 10वां संस्करण मनाने जा रहा है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को बल देगी। पत्र में कहा गया है कि योग की बहुत पुरानी विरासत रही है। जब हम योग करते हैं तो शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रीअन्न (मोटे अनाज) को लेकर भी संदेश दिया है। कहा है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज बेहतर विकल्प हैं। जिला पंचायतीराज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी भिजवा दी गई है।
--
योग दिवस की तैयारियां पूर्ण

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ग्रीष्म अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को खुल गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 21 जून के योग शिविर को सफल बनाने के संबंध में तैयारी होती रही। विद्यार्थियों को योग का रिहर्सल कराया गया। 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। 22 जून से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। योग दिवस को सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
--
गांधी स्टेडियम में भी आज होगा योग

पीलीभीत। योग दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। गांधी स्टेडियम में सुबह छह बजे से योग कराया जाएगा। चार योगाचार्य योग करवाएंगे।
योग दिवस को लेकर शासन से जारी आदेश के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने योग कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को सौंपी है। इसके तहत बृहस्पतिवार शाम तक गांधी स्टेडियम में योग को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई।
यहां पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से योग कराया जाएगा। इसमें 3000 से अधिक साधकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। यहां पर ललित हरी आयुर्वेदिक कॉलेज के योगाचार्य पूरनलाल, अमित कुमार, प्राची एवं स्तुति पांडे योग करवाएंगी। तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शोभा कश्यप से जानकारी भी ली।
गांधी स्टेडियम में एलसीडी की व्यवस्था भी कराई गई है। सीडीओ ने बताया कि योग सप्ताह के तहत हुए आयोजन के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे। संवाद

--
योग दिवस को लेकर निकाली जागरूकता रैली
पीलीभीत। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से शहर में लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली में आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र शामिल हुए। अशोक कॉलोनी से आरंभ हुई रैली शहर में भ्रमण करने के बाद फिर वहीं आकर समाप्त हुई। रैली में छात्र योग को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियों से लोगों को जागरूक कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed