फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   President seventh time Ramadhar made ??Pandey

लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बने रामाधार पांडेय

Tue, 25 Aug 2015 11:33 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 25 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
President seventh time Ramadhar made ??Pandey

प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में रामाधार पांडेय के पैनल ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर रामाधार पांडेय ने संतोष कुमार को छह मतों पराजित कर सातवीं बार ब्लाक अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा। मंत्री पद पर सूर्य प्रकाश गंगवार ने अरशद हुसैन खां को 65 मतों से जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार ने अशीष कुमार सिंह को चार मतों से पराजित किया।

विज्ञापन

बीआरसी परिसर में मंगलवार को हुए चुनाव में अवकाश को लेकर शिक्षकों ने मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। चुनाव अधिकारी/ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गंगवार ने बताया कि 412 वोटरों में 393 वोटरों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में 393 वोटों में एक वोट निरस्त हुआ। रामाधार पांडेय ने 199 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी संतोष कुमार को छह वोटों से पराजित किया। मंत्री पद पर चुनाव में दो मत निरस्त हुए। सूर्य प्रकाश गंगवार ने 228 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी अरशद हुसैन खां को 65 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर मतदान में सभी मत वैद्य निकले। इसमें सर्वाधिक मनोज कुमार को 184, आशीष कुमार सिंह को 180 और महेश मौर्या को 29 वोट मिले। जीत के बाद विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

0000
शिक्षकों का शोषण नहीं होगा बर्दास्त
प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। किसी भी शिक्षक का उत्पीडन किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता शुल्क वापस कराने की मांग की
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिला मंत्री और समायोजित शिक्षक दिलनवाज खान, महेश वर्मा, हरजिंदर सिंह, कृष्णा देवी, राधा कृष्ण, भूपराम, रेखा गोस्वामी, ओम प्रकाश कुशवाहा, मोनिका अग्र्रवाल आदि ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में सदस्यता शुल्क वापस कराने की मांग की है। पत्र मेें कहा गया है कि तमाम समायोजित शिक्षकों से सदस्यता शुल्क लेकर उनको सदस्य बनाया गया। बाद मेें उनका अलग संगठन होने का हवाला देकर सदस्य मानने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद सदस्यता शुल्क के नाम पर की वसूली गई धनराशि वापस न कर डकार ली गई।


चुनाव में इस बार रही मौज
प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों की ओर से बीआरसी परिसर में ही अलग-अलग खाने की व्यवस्था की गई थी। शिक्षकों ने मतदान के बाद  भोज कर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed