{"_id":"6a99cb75eb66fe295b052ff2","slug":"prerna-canteens-will-link-women-to-employment-they-will-also-open-at-the-district-hospital-and-the-cane-society-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-958458-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगी प्रेरणा कैंटीन जिला अस्पताल और गन्ना समिति में भी खुलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगी प्रेरणा कैंटीन जिला अस्पताल और गन्ना समिति में भी खुलेंगी
विज्ञापन
पीलीभीत। महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की प्रेरणा मॉडल कैंटीन योजना जिले में नई पहचान बना रही है।
चार स्थानों पर कैंटीन के सफल संचालन के बाद अब जिला अस्पताल और गन्ना समिति परिसर में भी प्रेरणा मॉडल कैंटीन खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वत: रोजगार विभाग ने दोनों विभागों के अधिकारियों से दुकानों के आवंटन को लेकर पत्राचार किया है।
जिले में अभी पीलीभीत नगर पालिका, सदर तहसील, पूरनपुर तहसील और विकास भवन में प्रेरणा मॉडल कैंटीन संचालित हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इन कैंटीन में चाय, ब्रेड-पकौड़ा, छोले-भटूरे, चाउमीन, मोमो और भोजन समेत विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार कर बेच रही हैं। इससे उन्हें रोजगार के साथ नियमित आमदनी का जरिया भी मिल रहा है।
विज्ञापन
चार कैंटीन के सफल संचालन के बाद विभाग छह और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। छह महिलाओं की दो एओपी तैयार की जा रही हैं। इन्हें पहले संचालित प्रेरणा कैंटीन में खाद्य व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर अनुदान और एओपी की सहायता से कैंटीन शुरू कराने में सहयोग किया जाएगा।
डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल और गन्ना समिति में कैंटीन खोलने के लिए दुकानों के आवंटन को पत्राचार किया गया है। दुकानें आवंटित होते ही दोनों स्थानों पर प्रेरणा मॉडल कैंटीन शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद