फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prepare a trained team to resolve wildlife conflicts

Pilibhit News: वन्यजीव संघर्ष निवारण के लिए प्रशिक्षित टीम करें तैयार

Mon, 19 May 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prepare a trained team to resolve wildlife conflicts
पीलीभीत। पीटीआर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और भारतीय वन्यजीव संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मानव वन्यजीव आपातकालीन मानव प्रभुत्व परिदृश्य का प्रबंधन विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि वन्यजीव बहुल्य क्षेत्र में संघर्ष निवारण में सहयोग के लिए टीम को प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन

कार्यशाला में बिजनौर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, दुधवा टाइगर रिजर्व, नैनीताल समेत 38 पशु चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. पराग निगम ने पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षित करते हुए बाघ, तेंदुआ, हाथी, भालू के व्यवहार से अवगत कराया।
विज्ञापन

परिस्थितियों के अनुसार, वन्यजीव का रेस्क्यू करने की बारीकियां बताईं। आशीष बिष्ट, डॉ. अनिल सिंह हेड तराई आर्क लैंड, डॉ. एबी श्रीवास्तव ने भी वन्यजीव संरक्षण और संघर्ष की रोकथाम के अनुभव साझा किए। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मानवता को बचाने के लिए वन्यजीवों का संरक्षण अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षण एवं संघर्ष निवारण के लिए पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है। डीएफओ मनीष सिंह ने प्रशिक्षण कार्यशाला में आए पशु चिकित्सकों का स्वागत किया। सामाजिक वानिकी डीएफओ भरत कुमार डीके ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष और आवारा कुत्तों से वन्यजीवों में फैलने वाली बीमारियों से अवगत कराया। संचालन नरेश कुमार वरिष्ठ परियोजना अधिकारी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed