फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prem and Shweta won the chess competition

Pilibhit News: शतरंज प्रतियोगिता में प्रेम और श्वेता ने मारी बाजी

Wed, 31 Jul 2024 05:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Prem and Shweta won the chess competition
शहर के एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतियोगी।
पीलीभीत। शहर के एसएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीनियर वर्ग की बालक और बालिकाओं की सदनवार शतरंज प्रतियोगिता हुई। जिसमें बालक वर्ग में प्रेम चौधरी और बालिका वर्ग में श्वेता सिंह ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पटेल हाउस के क्रिश सहगल ने गांधी हाउस के नजमुल को, पटेल हाउस के गुफरान ने कलाम हाउस के कृष्णा सैनी को और गांधी हाउस के प्रेम चौधरी ने नेहरू हाउस के चमन कुमार को पराजित किया।
विज्ञापन

इसके बाद पहला सेमीफाइनल कलाम हाउस के नमन शर्मा और पटेल हाउस के क्रिश सहगल के बीच हुआ। जिसमें नमन शर्मा ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गांधी हाउस के प्रेम चौधरी ने पटेल हाउस के गुफरान खां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल प्रेम चौधरी और नमन शर्मा के बीच हुआ। जिसमें गांधी हाउस के प्रेम चौधरी ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर नमन शर्मा और तीसरे स्थान पर गुफरान खान रहे। बालिका वर्ग के फाइनल में गांधी हाउस की श्वेता सिंह ने नेहरू हाउस की उरूज जहां पर जीत दर्ज की।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षक यासीन अहमद खां ने बताया कि इस बार विद्यालय की प्रतियोगिताओं में शतरंज को भी शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ जावेद अहमद ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed