फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant and the baby shower Children were Annprasn

गर्भवती की गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्न प्रासन

Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pregnant and the baby shower Children were Annprasn
अन्न प्रासन - फोटो : pilibhit, beureu
आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई और अन्न प्रासन संस्कार मनाया गया। आंगनबाड़ी वर्कर ने गर्भवती महिलाओं की गोद भरी और छह माह से अधिक आयु के बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया। इसको लेकर केंद्रों पर उत्सव सा माहौल रहा और बधाईयां भी दी गईं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म कराने के निर्देश दिए गए थे। इस पर सुबह से ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इसकी व्यवस्था की गई थी। शहर के विभिन्न केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई। आंगनबाड़ी वर्कर ने गर्भवती महिलाओं को फल एवं पौष्टिक आहार देकर झोली भरी और स्वस्थ संतान होने की शुभकामनाएं दीं। गोद भराई के साथ ही छह माह से अधिक आयु के बच्चों का अन्न प्रासन संस्कार भी कराया गया। शहर के मोहल्ला कबीर खां के आंगनबाड़ी केंद्र पर हुए कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की जांच कर टीकाकरण किया गया। कार्यकत्री कल्पना शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म के 24 घंटे के अंदर अपना दूध पिलाने की सलाह दी। इस मौके पर आशा देवी, जमुना देवी, गंगा देवी, पूजा राजकुमारी, एकता शर्मा, नाजिश, नीतू, सीमा, मधु आदि मौजूद थीं। उधर, ललौरीखेड़ा क्षेत्र के जतीपुर, कुकरीखेड़ा, नौगवां पकडिय़ा, बरखेड़ा के जोगीठेर, रम्पुरा नत्थू सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई की रस्म हुई। माधोटांडा में कार्यकत्री द्रोपदी सहायिका रश्मि सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्न प्रासन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed