फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   prakash parv preparation complete

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी, आज सजेगा दीवान

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
prakash parv preparation complete
पूरनपुर। गुुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। नगर में प्रभातफेरी के निकलने का क्रम शुक्रवार को समाप्त होगा। सात नवंबर से चल रहे श्री अखंड पाठ के समापन के बाद दीवान सजेगा। जिसमें रागी जत्थे भजन, कीर्तन करेंगे। कथावाचक जसपाल सिंह गुरु की महिमा का बखान करने के साथ गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालेगे।
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर नगर में सात नवंबर से प्रभातफेरी निकलने का क्रम शुरू हुआ था। इसके साथ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में अखंड पाठ की लडी शुरू हुई। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से सुबह साढ़े तीन बजे शुरूहुई प्रभातफेरी ब्लॉक रोड, कोतवाली रोड होते हुए अशोक कॉलोनी पहुंची। प्रभातफेरी में लोग भजन, कीर्तन करते चल रहे थे। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हेड ग्रंथी कथा वाचक जसपाल सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचने पर नौजवान सभा की ओर से कार्यक्रम हुआ। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हेड ग्रंथी जसपाल सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर शुक्रवार को भी नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके साथ प्रभातफेरी निकालने का क्रम समाप्त होगा। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे अखंड पाठों की लड़ी का भोग के साथ समापन होगा। इसके बाद गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में ही दीवान सजेगा। इसमें गुरुद्वारा का रागी जत्था गुरमेज सिंह, असम हाईवे गुरुद्वारा का गुरजीत सिंह का रागी जत्था भजन, कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान करेगा।
विज्ञापन

मझोला हरदासपुर में श्रीगुरुनानक देवजी की प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम हरदासपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। दर्जनो गांव के सिख समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरदासपुर क्षेत्र में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर क्षेत्र के सिख समाज के श्रद्धालुओं द्वारा नंगे पाव नगर कीर्तन निकाला। सुबह 10 बजे गुरुद्वारा के बाबा सुलेंदर सिंह ने हरदासपुर के गुरुद्वारे में नगर कीर्तन की शुरूआत करने की गुरुमहाराज के चरणों में अरदास की, उपरांत जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन की शुरूआत हुई।
नगर कीर्तन हरदासपुर से पैदल चल के ग्राम कटटईया, विरैहनी, कुलारा होते हुऐ देर शाम को हरदासपुर गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुआ। कीर्तन में हरजीत सिंह विक्की, ग्राम प्रधान श्री सूलीन्दर सिंह बाबा जी, सुखविंदर सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, हरजिन्दर सिंह, कल्याण सिंह, अनोखे सिंह, कैप्टन दलजीत सिंह, बलदेव सिंह, रंजीत सिंह राणा, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह की निगरानी में नगर कीर्तन सेवा का आयोजन किया गया।

वहीं, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किये गये। आज सुबह 5 बजे पालकी सवारी के साथ कस्बे में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed