फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prajit wins bronze and gold medals at the 49th UP State Shooting Championship.

Pilibhit News: 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रजित ने जीते कांस्य व स्वर्ण पदक

Wed, 01 Jul 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Prajit wins bronze and gold medals at the 49th UP State Shooting Championship.
49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रजित ने जीते कांस्य व स्वर्ण पदक
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से 21 से 30 जून तक दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के निशानेबाज प्रजित शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने .22 बोर थ्री पोजीशन राइफल स्पर्धा की जूनियर वर्ग में कांस्य पदक और सीनियर वर्ग के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सीनियर टीम इवेंट में प्रजित के साथ जितेंद्र कुमार मीणा और चंद्रभान यादव भी टीम का हिस्सा रहे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रजित ने .22 बोर थ्री पोजीशन और एयर राइफल स्पर्धा में प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। प्रजित, नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज के अध्यक्ष रोशन लाल शुक्ल के परपौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। बरेली शूटिंग अकादमी के संचालक एवं उनके कोच अमित यादव, पिता पीयूष शुक्ला (अधिवक्ता) और माता संगीता शुक्ला (पूर्व सदस्य, जिला उपभोक्ता फोरम) ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि रहीं। प्रजित को सीनियर शूटर राजवीर सिंह ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed