फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pradhan's family enraged by setting up camp elsewhere, alleges assault on health workersPradhan's family enraged by setting up camp elsewhere, alleges assault on health workers

Pilibhit News: शिविर कहीं और लगाने से भड़के प्रधान के परिजन, स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's family enraged by setting up camp elsewhere, alleges assault on health workersPradhan's family enraged by setting up camp elsewhere, alleges assault on health workers
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण करने पहुंची घायल टीम संवाद - फोटो : samvad
बीसलपुर। गांव करमापुर माफी में शिविर लगानेे पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों से प्रधान के परिजनों का विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व प्रधान के घर के पास शिविर लगाए जाने से नाराज प्रधान के परिजनों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। यह देख यहां इलाज कराने पहुंचे मरीज चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल खनंका की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव करमापुर माफी में उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान रामनरेश शर्मा के दरवाजे पर स्वास्थ्य शिविर लगाया था। मौजूदा प्रधान के परिजनों ने इसे अपनी तौहीन समझा। उनके परिजन शिविर अपने दरवाजे पर लगवाना चाहते थे। इस बात से नाराज परिजनों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। शिविर में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। शिविर स्थल पर फर्नीचर गिरा दिया और दवा बिखेर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने जब वीडियो बनाने का प्रयास किया तो परिजनों ने उनके मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान के परिजनों ने टीम में शामिल अस्पताल के योग प्रशिक्षक सत्यपाल वर्मा और वार्ड बॉय ललित गंगवार की लाठी-डंडे से पीटा। धक्का-मुक्की में अस्पताल की योग सहायिका वैशाली वर्मा को भी चोटें आई हैं। इससे अफरा-तफरी मच गई। शिविर में दवा लेने आए मरीज चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक राहगीर की लाठी छीनकर उसी से टीम को पीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हमलावर नामजद व दो अज्ञात
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। तहरीर में एक हमलावर को नामजद और दो को अज्ञात बताया गया है। टीम के चारों सदस्यों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में प्रधान के एक परिजन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में जिला होम्योपैथिक अधिकारी को भी फोन पर जानकारी दे दी है।




----------------
प्रधान के देवर और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता गुप्ता की तहरीर पर टीम के लोगों से अभद्र व्यवहार, हाथापाई, मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने, महिला कर्मचारी का हाथ पकड़ कर खींचने और गांव में दोबारा शिविर लगाने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें प्रधान के देवर शकरुद्दीन को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed