फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana: Gram Pradhan and Secretary face to face on selection of eligible

प्रधानमंत्री आवास योजना : पात्र के चयन पर ग्राम प्रधान और सचिव आमने-सामने

Tue, 11 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana: Gram Pradhan and Secretary face to face on selection of eligible
बीसलपुर। एक ग्रामीण का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित कर लिए जाने पर नवदिया सितारगंज के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नवदिया सितारंगज के प्रधान इमरान रजा खां ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने कुछ कागजातों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर उच्चाधिकारियों पत्रावली भेजी है। यह मामला अपराध का बनता हेै। उन्होंने इस संबंध में पुलिस, पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

इधर, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि गांव का एक गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना का सौ प्रतिशत पात्र है। ग्राम प्रधान स्वयं को वोट न दिए जाने के कारण उस ग्रामीण का नाम योजना के लिए जानबूझकर अग्रासरित नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उस पात्र व्यक्ति का नाम योजना के लिए अग्रसारित किया है। इसी मामले को लेकर ग्राम उनकी झूठी शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी मेंं मतभेद पैदा होने के कारण गांव का विकास कार्य भी ठप पड़ा है। यह स्थिति पिछले एक पखवाड़े से बनी हुई है। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि खंड विकास अधिकारी से मामले की जानकारी की जाएगी। उसके बाद इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed