फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pradershan

प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2015 12:03 AM IST
घुंघचाई/पीलीभीत।
घुंघचाई/पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
pradershan
कढैया कनपारा स्कूल का बीम गिरने से छात्रा और शिक्षिका की मौत के मामले
विज्ञापन
में स्कूल प्रबंधक की तीसरे दिन भी गिरफ्तारी न होने, बगैर मान्यता के क्षेत्र में चल रहे स्कूलों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई न होने आदि के विरोध मेें कसगंजा में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के शीघ्र पूरा न होने पर एक पखवाड़ा बाद घुंघचाई में पुलिस चौकी के बाहर बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।

नेत्री कमला मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को गांव कसगंजा के एक स्थान पर एकत्र हुए लोगों ने ग्राम पंचायत के गांव कढैया कनपारा में 16  अप्रैल को हादसे में शिक्षिका और छात्रा की मौत पर रोष व्यक्त किया। इसके साथ ही अब तक स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी न होने, क्षेत्र में बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में भी प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना वाले दिन हुए विरोध पर साजिशन पुलिस आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार न कर उसको कोर्ट में हाजिर होने का मौका दे रही है। क्षेत्र में बगैर मान्यता के साठगाठ से चल रहे स्कूलों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों और कथित साठगाठ कर स्कूल चलवाने वाले विभागीय अफसरों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

आरोपी प्रबंधक को शीघ्र गिरफ्तार कर उसका चालान किया जाए। बच्चों और लोगों के साथ खिलवाड़ करने वाले बगैर मान्यता के चल रहे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर उनको शीघ्र बंद कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांगों का शीघ्र निस्तारण न होने पर पखवाड़ा भर बाद घुंघचाई पुलिस चौकी के बाहर बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।

 प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप मिश्रा, राजीव शुक्ला, सचिन, रूपकली, नीलकमल, नितिन शुक्ला, हृदय प्रकाश, ताहिर अली, युनुस खां, शिव, सुमन देवी, राममूर्ति, मोनू शुक्ला, आशीष शुक्ला आदि थे।
मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
घुंघचाई। भाजपा नेताओं ने हादसे में मौत के मुंह समाई शिक्षिका और छात्रा के घर रविवार को पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे लोग उनके साथ है। पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में अशोक राजा, बीनू वाजपेई, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, हंसराम, दिलीप वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed