{"_id":"63dab6d2c48dbb312759ced6","slug":"pradarshan-pilibhit-news-bly5118451136-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर अनशन जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर अनशन जारी रखने का एलान
विज्ञापन
बरखेड़ा में अनशन पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लोग। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह से वार्ता के बाद भी बजाज चीनी मिल 31 जनवरी तक बकाया भुगतान के 45 करोड़ रुपये में मात्र 21 करोड़ का ही भुगतान कर सकी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं में मिल प्रबंधन के प्रति रोष बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं ने अनशन जारी रखने का एलान किया है। साथ ही वादाखिलाफी पर मिल अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी की है।
बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के गेट पर संगठन के कार्यकर्ताओं के चल रहे धरनास्थल पर गत 15 जनवरी को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने पंचायत की थी। उस दौरान चीनी मिल के उपाध्यक्ष राकेश यादव सहित अन्य अधिकारियों को बुलवाकर वार्ता करने के साथ ही बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 70 करोड़ में से 3 करोड़ प्रतिदिन के हिसाब से 31 जनवरी तक 45 करोड़ करने की बात र्हुई थी। इस हिसाब से चीनी मिल को 31 जनवरी तक 70 करोड़ में से 45 करोड़ देना था लेकिन चीनी मिल ने इस अवधि में मात्र 21 करोड़ का ही भुगतान किया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया है।
चीनी मिल की इस वादा खिलाफी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अनशन जारी रखने का एलान करते हुए बुधवार को भी अनशन जारी रखा। संगठन के कार्यकर्ता अरविंद शर्मा ने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन ने वादाखिलाफी की है। ऐसे में अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। कहा कि भुगतान होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
00000
00000
छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों का राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
बीसलपुर। क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने राजस्व विभाग के खिलाफ चौसर हरदो पट्टी में प्रदर्शन किया।
तहसील क्षेत्र के गांव चौसर हरदो पट्टी में छुट्टा पशुओं की संख्या लगभग 500 से अधिक है। जिसको लेकर किसानों को पूरी रात खेतों की रखवाली के चलते जागना पड़ता है। समस्या को लेकर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर किसानों ने राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी फसलों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में देवी प्रसाद गंगवार, रामशरन, महेश, टीकाराम, बुलाकीराम, दयाशंकर, श्यामाचरन, प्रदीप कुमार, पप्पू लाल, शिवदयाल, भगवान दास, सोमबीर, शिवप्रसाद, महेश कुमार, लालाराम, ख्यालीराम, प्रेमपाल, सत्यपाल, सुखपाल, छेदा लाल, धर्मपाल, रामवीर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद