{"_id":"67acf69f52dcb2bb2d0f2a2e","slug":"practical-examinations-were-held-at-29-centres-dios-reached-two-centres-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-130704-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 29 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं, दो केंद्रों पर पहुंचे डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 29 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं, दो केंद्रों पर पहुंचे डीआईओएस
Thu, 13 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बुधवार को 29 परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा के दौरान डीआईओएस डॉ. अचल मिश्रा ने दो केंद्रों का निरीक्षण किया। निर्देशों के पालन की स्थिति देखी। अफसरों का कहना है कि कहीं से कोई शिकायत आदि प्राप्त नहीं हुई।
नौ फरवरी से जिले के यूपी बोर्ड की 90 परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पांच सचल दल भी निगरानी में जुटे हैं। बुधवार को 90 केंद्रों में से 29 पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। डीआईओएस डॉ. अचल मिश्रा ने ड्रमंड कॉलेज और हाफिज रहमत खां कॉलेज में पहुुंचकर निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई हैं। परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।