{"_id":"68eea9b5749b05ef500e6a85","slug":"power-supply-to-30000-consumers-in-puranpur-was-disrupted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-146060-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में 30 हजार उपभोक्ताओं की ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में 30 हजार उपभोक्ताओं की ठप रही बिजली आपूर्ति
Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। देहात के बिजली उपकेंद्र में आठ के स्थान पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की वजह से 30 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तीन घंटे ठप रही।
नगर में स्थित देहात के विद्युत उपकेंद्र में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। ट्रांसफार्मर बदलने पर देहात के 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे बंद कर दी गई। शाम साढ़े छह बजे तक आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका। देहात के उप केंद्र का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए परिसर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बंद की गई। इससे नगर के भी 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे तक दोपहर एक बजे तक बंद रही। इसके बाद नगर में बिजली की आवाजाही पूरे दिन होती है। खराब बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। देहात के विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति शाम साढ़े छह बजे तक सुचारु नहीं हो सकी। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से नगर की बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया था। दोपहर बाद नगर में सुचारू बिजली आपूर्ति हुई है।