{"_id":"6802a197988705ef06009845","slug":"power-supply-of-puranpur-city-will-remain-closed-for-eight-hours-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134363-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर नगर की आज आठ घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर नगर की आज आठ घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
Sat, 19 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के विद्युत उपकेंद्र में पहुंचा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर। संवाद
पूरनपुर। नगर के विद्युत सब स्टेशन में 10 एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर शनिवार को लगाया जाएगा। इसको लेकर आज सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
नगर में 18 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। नगर के विद्युत सब स्टेशन में पहले पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों से नगर को बिजली आपूर्ति की जाती है। दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे थे। गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने को कूलर, पंखे लगाने पड़ते थे। इसके साथ लगातार आपूर्ति चलने पर कभी-कभार नगर की आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ती थी।
दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के भेजे प्रस्ताव पर स्वीकृत मिलने के बाद पांच एमबीए ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर फरवरी के पहले सप्ताह में बदला गया था। दूसरे पांच एमबीए ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंच गया। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर हटवाकर नए 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को लगवाया जाएगा। कार्य को लेकर नगर की बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि अब दोनों ट्रांसफार्मर 10-10 एमबीए के होने पर ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी।