फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply of 3,000 consumers was disrupted for two hours due to jumper burning

Pilibhit News: उपभोक्ताओं की दो घंटा बाधित रही बिजली आपूर्ति

Thu, 03 Jul 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power supply of 3,000 consumers was disrupted for two hours due to jumper burning
पीलीभीत। जंपर जलने से शहर के तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में फेस की समस्या, मरम्मत कार्य आदि को लेकर उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे टाउन नंबर तीन को आने वाली लाइन के खंभे पर लगे जंपर में अचानक आग लग गई। इससे इस फीडर से जुड़े तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घंटों मशक्कत के बाद कर्मचारी दो घंटे बाद आपूर्ति को सुचारू कर सके। इसके बाद भी कटौती का खेल जारी रहा।
विज्ञापन

इससे नौगवां पकड़िया, वसंधुरा, राजीव कॉलोनी सहित कई इलाकों के तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के अग्रवाल सभा पर फेस की समस्या होने से आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला खुदागंज में केबल पर पेड़ गिरने से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची टीम ने पेड़ को हटवाकर आपूर्ति को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, बल्लभनगर, गोदावरी स्टेट, निरंजनकुंज कॉलोनी, तुलाराम, बंजरिया मार्ग सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती का खेल जारी रहा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जंपर में आग लगने से टाउन नंबर तीन की बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। इसे सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed