{"_id":"0f7bd79a7b33789e0e189e0ff17a7b9e","slug":"power-lines-were-lifted-from-the-overbridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तो हटने लगी ओवरब्रिज क्षेत्र से बिजली लाइनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो हटने लगी ओवरब्रिज क्षेत्र से बिजली लाइनें
पीलीभीत।
Updated Tue, 01 Mar 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगवां ओवरब्रिज निर्माण के बीच आ रहीं बिजली की लाइनें हटाने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि 15 मार्च तक एक तरफ की बिजली लाइनें हटाने का काम पूरा हो जाएगा।
शहर की नौगवां रेलवे क्रासिंग पर करीब तीन माह पूर्व ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। वर्तमान में सेतु निगम के साथ रेल क्रासिंग क्षेत्र में रेलवे द्वारा ओवरब्रिज बनाने का काम साथ साथ चल रहा है। लेकिन ओवरब्रिज के बीच में यहां से गुजर रही बिजली लाइनों के आने से काम प्रभावित हो रहा था। इन्हें हटाने के लिए बिजली विभाग को सेतु निगम से पूरी धनराशि न मिलने के कारण दिक्कत आ रही थी। करीब एक सप्ताह पूर्व डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और प्राप्त धनराशि से काम शुरू करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए थे। डीएम के निर्देश पर विद्युत विभाग ने काम शुरू कर दिया है। रेलवे लाइन से आसाम रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली हटाने को नई लाइनें डालने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद की जा रही है 15 मार्च तक एक ओर की बिजली लाइनें हट जाएंगी। इस बावत जानकारी करने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सेतु निगम से 72 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया था जिसके सापेक्ष मात्र 35 लाख रुपये ही मिला है। इस धनराशि से एक ओर की लाइनें हटाई जा रही हैं। शेष धनराशि मिलने पर सभी लाइनें हटा दी जाएंगी।