फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power crisis in many areas of the city

Pilibhit News: शहर के कई मोहल्लों में रहा बिजली संकट

Wed, 28 Jun 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in many areas of the city
पीलीभीत। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार रात से ही लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। कई मोहल्लों में लाइन की गड़बड़ी से कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। फॉल्ट होने पर कामचलाऊ मरम्मत कर दी जाती है। इससे वहां दोबारा फॉल्ट हो जाता है। यही कारण है कि शहर में बिजली आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है। सोमवार रात मोहल्ला साहूकारा स्थित छोटी मार्केट, पिंक सिटी, मोहल्ला तुलाराम, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में राजा साहब के गल्ला गोदाम भूरे खां आदि जगहों पर लाइन की गड़बड़ी से कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

नई बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ जाने की वजह से वहां की बिजली कई घंटे प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला जोशी टोला, शेरों वाली मठिया, सीतापुर आई हॉस्पिटल के सामने, आयुर्वेदिक कॉलेज की तरफ, खकरा फीडर, इंडस्ट्रीयल फीडर दो, चूने वाली गली, काशीराम फीडर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed