फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power Corporation disconnected the connections of 99 consumers

पावर कारपोरेशन ने 99 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation disconnected the connections of 99 consumers
पूरनपुर। पॉवर कॉरपोरेशन की टीम ने गुरुवार को आठ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। पांच जगह शमन शुल्क की वसूली की गई। तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। बकाया जमा न करने पर 99 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

एसडीओ (बिजली) प्रवीन कनौजिया के नेतृत्व में गुरुवार को बिजली चोरी और बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान चला। अभियान में नगर के अलावा गांव टांडा छत्रपति, अभयपुर जगतपुर, भोलापुर गौटिया, हरीपुर किशनपुर, शेरपुरकलां में टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि गांव हरीपुर किशनपुर में पांच घरों में, शेरपुरकलां में एक घर में सहित आठ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। पांच आरोपियों से शमन शुल्क वसूला गया। तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार और उनके कनेक्शन काटे गए। जिन लोगों ने बिजली कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया। नगर में ऐसे 15 बाकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। टांडा छत्रपति, अभयपुर जगतपुर, भोलापुर गौटिया में 84 बाकीदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में प्रमोद सैनी, लक्ष्मीकांत झा, गौरव, जाबिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed