फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   powar

अशोक कॉलोनी में ओवरलोड से फुंका ट्रांसफॉर्मर, सात घंटे गुल रहीं 200 घरों की बिजली

Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
powar
पीलीभीत। अशोक कॉलोनी में लगा ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया और 200 घरों की बिजली सात घंटे ठप रही। अस्थायी व्यवस्था कर देर शाम सप्लाई सुचारु की गई। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से बिजली कटौती ने शहरवासियों ने परेशान कर दिया है। आए दिन कोई न कोई खराबी के बाद घंटों बिजली सप्लाई ठप रहती है। बृहस्पतिवार को दिन में कई बार बिजली आती-जाती रही थी। रात को भी 10 बजे के बाद दो घंटे कटौती ही थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह लोग उठे मगर, समस्या का समाधान नहीं हो सका। पूर्वाह्न करीब 11 बजे ओवरलोड के चलते अशोक कॉलोनी में लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया और कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में 200 घरों की बिजली गुल हो गई। पिछले दो दिन से भीषण गर्मी है। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने टीम भेजी। पहले तो टीम ने कमी तलाशने में ही घंटों बिता दिए, फिर दोपहर करीब तीन बजे दूसरा ट्रांसफॉर्मर भेजा, जिसे अशोक कॉलोनी में लगवाकर फिलहाल देर शाम छह बजे के बाद सप्लाई सुचारु करा दी गई। इसके अलावा बेलों वाला चौराहे पर भी ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार रात नौ बजे खराब हो गया था। सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत के बाद उसे ठीक कर दिया। तब जाकर देर रात 11 बजे के बाद सप्लाई सुचारु हो सकी। मगर इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही। उधर, सुबह नौ बजे टाउन वन से जुड़े मेन मार्केट में लक्ष्मी टॉकीज के पास तारों में फॉल्ट होने से बिजली एक घंटे गुल रही। इसके अलावा मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, नई बस्ती, बाग गुलशेर खां, डोरीलाल, बेनी चौधरी, खकरा, एकता नगर कॉलोनी, निरंजनकुंज कॉलोनी समेत कई इलाकों में पूरे दिन लोग ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से जूझते रहे। इनवर्टर चार्ज नहीं हो सके। वहीं शहर में पेयजल के लिए अधिकांश घरों में बिजली संचालित मोटर लगी हैं। ऐसे में वह भी जब नहीं चल सकी तो लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। यह समस्या कई दिनों से चली आ रही है, मगर अधिकारी कोई सुधार नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

एसडीओ टाउन अतुल कुमार ने बताया कि अशोक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिली थी। वहां पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई सुचारु करा दी गई है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के समाधान को भी लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली में लगी आग, एसएसओ झुलसा
पावर कॉरपोरेशन के रामलीला सब स्टेशन ग्रामीण पर सप्लाई शुरू करते वक्त अचानक ट्रॉली में आग लग गई। इसमे ट्रॉली लगा रहे एसएसओ अनिल वर्मा झुलस गए। उन्हें इलाज को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे का है। रामलीला बिजली घर मे तैनात संविदाकर्मी सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) अनिल वर्मा पुत्र नत्थूलाल बिजली सप्लाई सुचारु करने के लिए ट्रॉली चढ़ा रहे थे। इस बीच अचानक किसी कारणवश ट्रॉली में आग लग गयी और ट्रॉली फट गई। इसमे अनिल वर्मा आग की चपेट में आकर झुलस गए गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी आए और आग बुझाई। फिर घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सूचना पर एसडीओ अतुल कुमार समेत कई अफसर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। एसडीओ ने बताया कि हादसे की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से एसएसओ का चेहरा और हाथ झुलसा है। उन्हें इलाज को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया है। मामले की जांच करा रहे है। हालांकि एसएसओ की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed