फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Postmortem did not reveal the cause of the child's death, viscera is safe

Pilibhit News: पोस्टमार्टम से नहीं पता चली बच्चे की मौत की वजह, विसरा सुरक्षित

Fri, 23 Jun 2023 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Postmortem did not reveal the cause of the child's death, viscera is safe
पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नौगवां नवीनगर में टीका लगने से मृत बच्चे के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। लिहाजा विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


गांंव नौगवां नवीनगर के अवनीश कुमार ने बताया है कि उनके गांव में बुधवार को टीकाकरण किया गया था। इसमें उन्होंने अपने आठ माह के बेटे शिवम को भी टीका लगवाया गया था। टीका लगते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी एएनएम को दी गई तो उसने टीके का असर बताकर इसे गंभीरता से नहीं लिया। देर शाम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत का कारण पता नहीं चल सका है। मौत की वजह जानने के लिए अब विसरा की जांच कराई जाएगी। इस बाबत जानकारी करने पर थाना प्रभारी ने कहा कि जब अभी मौत का कारण ही स्पष्ट नहीं है, तो रिपोर्ट कैसे दर्ज कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed