{"_id":"66145cd81c893ae26c06b914","slug":"postal-ballot-96-percent-voting-in-the-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114521-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट : जिले में 96 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट : जिले में 96 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पाट्री । फाइल फोटो
दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के लोगों घर जाकर कराया गया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के पोस्टल बैलेट मतदान में मतदाताओं ने नया रिकॉर्ड बनाया। इस श्रेणी के 96 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी जा रही है।
निर्वाचन आयोग ने इस बार दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से घर बैठे ही मतदान की सुविधा दी। इसके लिए जिले में पांच अप्रैल से मतदान शुरू कराया गया था। 21 पोलिंग पार्टियों को पीलीभीत और बहेड़ी क्षेत्र के 820 लोगों का मतदान कराने की जिम्मेदारी दी गई। पोस्टल बैलेट मतदान में इस श्रेणी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
-- -- -- -- -- -
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति
विधानसभा दिव्यांग 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता
बहेड़ी 75 140
पीलीभीत सदर 112 50
बरखेड़ा 104 63
पूरनपुर 49 18
बीसलपुर 149 60
-- -- -- -- --
पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 820 मतदाता थे। पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए टीमें बनाई गईं थीं। कुल 96 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
- ऋतु पूनिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।