फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Postal Ballot: 74 votes cast on third day, last chance today

पोस्टल बैलेट : तीसरे दिन पड़े 74 मत, आज अंतिम अवसर

Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Postal Ballot: 74 votes cast on third day, last chance today
पीलीभीत। दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा था। मतदान में कार्मिकों को पांच अप्रैल से इन मतदाताओं के घर-घर भेजा जा रहा था। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए पीलीभीत की चारों विधानसभा व बहेड़ी को मिलाकर कुल 820 मतदाता इस श्रेणी में थे। मतदान के लिए तीन दिन का समय तय किया गया था। चौथे दिन का समय अतिरिक्त रखा गया था। ताकि छूटे लोगों का मतदान कराया जा सके। रविवार को संसदीय क्षेत्र में 83 मत पड़ने थे। इसमें 74 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें बहेड़ी और पीलीभीत सदर में शून्य, बरखेड़ा में आठ, पूरनपुर में एक और बीसलपुर में 65 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अब शेष बचे लोगों को सोमवार को अंतिम मौका दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया तीन दिन 783 मत पड़े हैं। छूटे हुए लोगों को आज अंतिम अवसर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed