फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Post-mortem report has not come, the cause of death of the crocodile is not clear

Pilibhit News: नहीं आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मगरमच्छ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Sat, 06 Jul 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report has not come, the cause of death of the crocodile is not clear
बीसलपुर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आ पाने के कारण मगरमच्छ की मौत का कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव लाड़पुर और अमृता खास के बीच रपटुआ नदी के किनारे मगरमच्छ का शव बरामद किया था। शव के पास ईंट पत्थर पड़े थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि लोगों ने ईंट पत्थर मारकर मगरमच्छ की हत्या कर दी। वन विभाग की टीम ने इस आशंका को नकारते हुए कहा था कि मौत स्वाभाविक लग रही है। टीम ने बृहस्पतिवार को ही शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया था। शुक्रवार शाम तक रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई। रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मगरमच्छ की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed