{"_id":"694c3818bd3e6b399b0be7d5","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-150464-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरकारी विभागों ने अपलोड किया विवरण प्राइवेट संस्थाएं भी गठित करेंगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरकारी विभागों ने अपलोड किया विवरण प्राइवेट संस्थाएं भी गठित करेंगी समिति
Thu, 25 Dec 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए सरकारी विभागों के साथ ही अब निजी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों में चार सदस्यीय आंतरिक समिति का गठन किया जाएगा। समिति कार्यस्थल पर कार्य करने वाली महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी। कार्यालयों में इस समिति को लेकर गंंभीरता नहीं बरती जा रही है। अब कार्यालयों को इसकी सूचना शी-बॉक्स पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। हालांकि अधिकतर सरकारी कार्यालयों में इसका गठन किया चुका है।
महिला सशक्तीकरण के साथ ही शासन स्तर से उनकी सुरक्षा को लेकर भी सजगता बरतने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में उन सभी कार्यालयों-संस्थानों में जहां दस से अधिक लोग कार्यरत हैं, वहां पर चार सदस्यीय आंतरिक समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेगी। साथ ही आंतरिक समिति पूरे साल का डाटा शी-बॉक्स पोर्टल पर अपलोड करेगी। इसको लेकर लंबे समय से कार्य किया जा रहा है। जिले के अधिकतर सरकारी विभागों में समिति का गठन कर विवरण अपलोड कर दिया है। अब प्रोबेशन विभाग निजी संस्था, स्कूल, फैक्टरी, राइस मिल सहित अन्य स्थानों को चिह्नित कर यहां पर समिति गठन कराएगी। इन संस्थाओं की ओर से इसमें सहयोग नहीं किया जाएगा। उन पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों का डाटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड हो गया है। अब निजी संस्थाओं को चिह्नित किया जा रहा है।