{"_id":"671b602a0beb20a8bb0a811a","slug":"poor-quality-road-uprooted-by-people-video-goes-viral-in-pilibhit-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: गड्ढामुक्त अभियान में भ्रष्टाचार का दीमक, हाथ लगाते ही उखड़ रही सड़क, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: गड्ढामुक्त अभियान में भ्रष्टाचार का दीमक, हाथ लगाते ही उखड़ रही सड़क, वीडियो वायरल
Fri, 25 Oct 2024 02:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:39 PM IST
सार
पीलीभीत में गांव रामनगरिया से महुआ संपर्क मार्ग पर पैचवर्क कराया जा रहा है। इसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
हाथ से उखड़ रही सड़क
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे गड्ढा मुक्त अभियान में भी भ्रष्टाचार का दीमक लग गया है। पीलीभीत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने लापरवाही पर दो दिन पहले ठेकेदार को नोटिस जारी किया था, तो अब जिला पंचायत सदस्य ने सड़क निर्माण की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पर सवाल
गजरौला क्षेत्र के गांव रामनगरिया से महुआ संपर्क मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से पैच वर्क कराया जा रहा है। इसमें ठेकेदार की ओर से जमकर मनमानी की जा रही है। वहां के जिला पंचायत सदस्य ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। गुणवत्ता विहीन कराए गए निर्माण का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सड़क के भरे गए गड्ढे की परत हाथ लगाने से उखड़ रही है।
विज्ञापन
'जांच कराई जाएगी'
ऐसे में विभागीय जिम्मेदारों और ठेकेदार की मिलीभगत सामने आ गई है। अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उसकी जांच कराई जा रही है। अगर ठेकेदार की ओर से ऐसा काम कराया गया है तो उसे नोटिस जारी होगा। काम गुणवत्तापूर्ण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन