{"_id":"868af28c774a4a3738cefca456b25fcf","slug":"polls-two-days-nepal-border-will-stay-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के मद्देनजर दो दिन बंद रहेगी नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के मद्देनजर दो दिन बंद रहेगी नेपाल सीमा
Madotanda
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को 28 और 29 अक्तूबर को बार्डर पर आवाजाही बंद रहेगी। यह निर्णय नोमेंसलैंड के निकट स्थित एसएसबी की चौकी पर हुई। इस बैठक में एसएसबी, नेपाल व माधोटांडा थाने की पुलिस ने भाग लिया।
विज्ञापन
नोमेंसलैंड के पिलर नंबर 21 के निकट स्थित चौकी पर सोमवार को दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों व ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें चुनाव पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि चुनाव तक नेपाल की ओर से शराब नहीं आने दी जाएगी। 28 व 29 अक्तूबर को सीमाएं सील रहेंगी। उस दिन किसी भी प्रकार की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में बढ़ती तस्करी पर भी चिंता व्यक्त की गई। साथ ही इसे रोकने को नेपाल की संस्था सशस्त्र हिंसा न्यूनीकरण व सामुदायिकरण योजना से सहयोग लेने पर सहमति बनी। नेपाल एपीएस के कमल कुमार बढ़वार ने कहा कि नेपाल बार्डर क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए वह हर तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
बैठक में नेपाल एपीएस के वीर बहादुर, चांदनी नगरपंचायत के सचिव मोहन सिंह, किशोर कुमार, खड़क सिंह, एसएसबी नौजल्हा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह रतनमनी, करन सिंह, रमनगरा रिपोर्टिंग चौकी के सतेंद्र सिंह, सूबेदार सिंह एवं ग्रामीण मौजूद रहे।