फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Polling will leave tomorrow for MLC election parties

एमएलसी चुनाव के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 31 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 31 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पूर्व स्नातक विधायक चुनाव के लिए मतदान होना है। शुक्रवार को होने वाले 19 बूथों पर मतदान के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बरेली मुरादाबाद मंडल से स्नातक विधायक के मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 7255 मतदाता एमएलसी के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए सात मतदान केंद्रों पर 19 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक जोनल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जबकि प्रत्येक बूथ पर चार सदस्यीय मतदान टीम रहेगी। एमएलसी चुनाव के लिए नियुक्त किए गए जोनल, सेक्टर और मतदान कर्मियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यहीं से उन्हें चुनाव सामग्री व मतपेटिकाएं देकर रवाना किया जाएगा। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि एमएलसी चुनाव के दौरान मतदाताओं को आयोग से उपलब्ध कराए गए पेन का ही प्रयोग करना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतदान के बाद मतपेटियां जिला मुख्यालय पर एकत्र की जाएंगी। इसके बाद इन्हें बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed