फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Polling personnel reached the booths...now it's the voters' turn

Pilibhit News: बूथों पर पहुंचे मतदान कार्मिक... अब मतदाताओं की बारी

Fri, 19 Apr 2024 05:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Polling personnel reached the booths...now it's the voters' turn
मंडी समिति परिसर में बने डयूटी वितरण कांउटरों पर लगी मतदानकार्मिको  की भीड़ । संवाद
शुक्रवार को जिले के 1521 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, मतदान की जिम्मेदारी संभालेंगे 6084 कार्मिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाली 1521 पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार की शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। कागजी और अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। जिले के 958 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए 1521 बूथों पर मतदान कराने को मंडी समिति से करीब 6084 कार्मिकों को रवाना किया गया। अब जिले के मतदाताओं की बारी है। बढ़-चढ़कर वोट डालें और मतदान प्रतिशत का रिकार्ड बनाएं।
शुक्रवार सुबह सात बजे से जिले के 1521 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। देर शाम तक बूथों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए मंडी समिति से दोपहर दो बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान की सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शहर के मतदान केंद्रों के कार्मिक दोपहर तीन बजे तक अपने-अपने बूथ पर पहुंच गए। वहीं पूरनपुर, बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के दूर स्थित बूथों के मतदान कार्मिक भी छह बजे तक पहुंच गए। कार्मिकों ने सामग्री का मिलान किया। अन्य व्यवस्थाओं को भी ठीक किया। अब जिले के 18.31 लाख मतदाताओं की बारी है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 14 जोनल एवं 102 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है। इसके अलावा विधानसभावार एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पीलीभीत- बहेड़ी में हैं इतने बूथ
कुल मतदान केंद्र- 1242
कुल मतदेय स्थल -1924
जिले में मतदान केंद्र- 958
जिले में मतदेय स्थल- 1521
क्रिटिकल बूथ - 516
वल्नरेबल बूथ - 51
कुल पोलिंग पार्टियां- 1674
रिजर्व पोलिंग पार्टियां- 153
--
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल संख्या
पीलीभीत 202230 178954 19 381203
बरखेड़ा 176320 154060 04 330384
पूरनपुर 205983 179085 12 385503
बीसलपुर 195727 168243 02 363972
बहेड़ी 198317 172317 03 370637
--
मंडी समिति से सभी पोलिंग पार्टी रवाना हो गई है। सभी बूथों पर देर शाम तक पहुंच गई। बूथों पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा दिया गया है।
- संजय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed