{"_id":"63e5b2984234724fdf0b2858","slug":"political-pilibhit-news-bly5124263148-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरगामी है केन्द्र सरकार का बजट, हर वर्ग के लिए है लाभकारी : औलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरगामी है केन्द्र सरकार का बजट, हर वर्ग के लिए है लाभकारी : औलख
विज्ञापन
फोटो- 5 प्रेसवार्ता में बोलते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने संसद में पेश किए गए बजट को समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी बताया। कहा-इससे सभी का भला होगा। जिले की पांच प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि जल्द ही वह जिले के विधायकों के साथ इसको लेकर बात करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कहा कि केंद्र सरकार का नया बजट काफी दूरगामी है। आने वाले समय में इसके फायदे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि बजट से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। बजट में युवा, बेरोजगारी, नारी शक्ति, आवास, शिक्षा, चिकित्सा सभी के लिए सब कुछ किया गया है। इससे देश तरक्की करेगा।
जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह विधायकों के साथ वार्ता करेंगे। उसके बाद विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा। कृषि प्रधान जिले में कृषि कॉलेज न होने के सवाल पर कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के अनुसार कार्य कर रही है।