{"_id":"63655ed4c729fa22e27d6823","slug":"political-pilibhit-news-bly502812810","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो हैं। शुक्रवार को वार्डों का आरक्षण तय कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। अब आपत्तियां मांगी जाएंगी और निस्तारण के बाद आरक्षण लागू कर दिया जाएगा।
नगर पालिका पीलीभीत में 27 वार्ड हैं। इसमें सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कई वार्ड के आरक्षण में बदलाव किया गया है। बीसलपुर में 25 वार्ड हैं। इसमें 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरिक्षत किए गए हैं। बाकी वार्ड के आरक्षण में भी बदलाव किए गए हैं। नगर पालिका पूरनपुर में 25 वार्ड हैं। यहां दो वार्ड में बदलाव प्रस्तावित किया गया है।
न्यूरिया हुसैनपुर में 14 वार्ड हैं। यहां भी आरक्षण में बदलाव होगा। पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह गुलड़िया भिंडारा मझोला में सभी दस वार्डों में आरक्षण में बदलाव किया गया है। तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर पंचायत कलीनगर के सभी दस वार्ड में बदलाव किया गया है। पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जहानाबाद के 11 वार्ड में छह का आरक्षण बदला गया है। बरखेड़ा के दस वार्ड में आठ में आरक्षण में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
बिलसंडा के 12 वार्ड में आठ में बदलाव किया गया है। नौगवा पकड़िया में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। यहां 14 वार्ड बनाए गए हैं। इसमें पांच वार्ड महिला, छह वार्ड अनारिक्षत है। सभी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। आरक्षण पर आपत्तियां मांगी जाएंगी और उसके बाद बदलाव लागू कर दिया जाएगा।
-
नौगवा पकड़िया की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी
निकाय चुनाव की मतदाता नामावली में तमाम गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। मझोला, जहानाबाद, बीसलपुर के अलावा अब नौगवा पकड़िया में भी यही दिक्कतें सामने आई हैं। यहां दूसरे वार्ड के मतदाताओं को शामिल कर दिया गया है। कांशीराम आवास कॉलोनी के वार्ड पांच और छह में तमाम मतदाताओं का नाम सूूची में नहीं हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीएलओ से शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। डीएम से भी शिकायत की गई है।
-----------
तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण फाइनल कर दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
-राम सिंह गौतम, एडीएम एफआर