फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

अब मिशन लोकसभा, कमजोर बूथों पर जुटेंगे भाजपा पदाधिकारी

Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। विधानसभा के चुनाव में जिले की चारों सीटों पर जीत हासिल करने वाले भाजपा संगठन की निगाह अब लोकसभा चुनाव पर है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पीलीभीत सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है, इसीलिए उन पोलिंग बूथों को चिह्नित कर लिया गया है जहां पर 2021 के विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों के मुकाबले में कम मत मिले थे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब जिले के उन 650 पोलिंग बूथों पर पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगे जहां पर हाल के विधानसभा चुनाव में दूसरे राजनीतिक दलों के मुकाबले भाजपा को कम वोट मिले थे। पोलिंग बूथों की संख्या 1632 हैं। अलीगढ़ में आयोजित प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक से लौटे भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह अब इसकी तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कमजोर बूथों को सूचीबद्ध कर लिया है। इन बूथों की बूथ कमेटियों में सक्रिय लोगों को महत्व दिया जाएगा। जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं वे बूथ कमेटियों से बाहर हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। उसी दिन से कई कार्यक्रम शुरू होंगे। पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

--
मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनता के बीच जाएगी। जिन 650 बूथों पर भाजपा कमजोर है। वहां नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
- संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed