फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

छह उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन पत्र

Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को छह प्रत्याशियों ने अपने वापस ले लिए। ललौरीखेड़ा और बिलसंडा में केवल भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। जिले के सात ब्लॉकों में से केवल पांच में चुनाव होगा, जिनमें 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक प्रमुख के सात पद हैं, जिनमें बृहस्पतिवार को 21 नामांकन हुए थे। ललौरीखेडा में शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के भाई अजय सिंह गंगवार और बिलसंडा में भाजपा प्रत्याशी गीता देवी का निर्विरोध चुना जाना तय है। शुक्रवार को नाम वापसी को लेकर कार्रवाई चली। समस्त ब्लॉकों पर पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामवापसी के लिए डमी प्रत्याशी पहुंचे।
विज्ञापन

बरखेड़ा ब्लॉक में चार नामांकन हुए थे, जिनमें निर्दलीय उम्मीदवार पूजा देवी और वीरा देवी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब भाजपा प्रत्याशी रामदेवी और सपा की रंजना गंगवार के बीच मुकाबला होगा। अमरिया ब्लॉक में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था, जिनमें निर्दलीय मनेंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह और निर्दलीय निशान सिंह के बीच टक्कर होगी। बीसलपुर ब्लॉक में कोई नाम वापस नहीं हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा, सपा की अंजुम बेगम और निर्दलीय उम्मीदवार भारत सिंह के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक में चार निर्दलीय और एक सपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया था। पूरनपुर में भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया। शुक्रवार को पल्लवी दीक्षित व मनप्रीत कौर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। पूरनपुर में अब निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वरी, मिानसी और सपा की प्रत्याशी तारा के बीच मुकाबला होगा। मरौरी ब्लॉक में चार नामांकन हुए थे, जिनमें निर्दलीय उम्मीदवार कृष्णा देवी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब यहां भाजपा की प्रत्याशी सौभाग्यवती देवी, सपा के रजनीश यादव और निर्दलीय उम्मीदवार सभ्यता देवी के बीच मुकाबला होगा।
आज पूर्वाह्न 11 बजे से होगा मतदान
ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। तीन बजे के बाद ब्लॉकों में मतगणना शुरू हो जाएगी, जो पूरी होने तक चलेगी। मतगणना में विजयी प्रत्याशी को जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
भाजपा को मरौरी व बरखेड़ा में सपा और अमरिया में बागी प्रत्याशी देंगे कड़ी चुनौती
पीलीभीत। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद दो ब्लॉक प्रमुख पदों पर जीत पक्की कर ली। जिले के बाकी पांच ब्लॉकों में प्रमुख का पद कब्जाने के लिए भाजपाई जोड़तोड़ में लगे हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं लगता है।

मरौरी ब्लॉक और बरखेड़ा ब्लॉक में भाजपा की सीधी टक्कर सपा से होगी। बीसलपुर ब्लॉक में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। यहां भाजपा-सपा के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूरनपुर में भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। मगर तीन में से दो निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा का अघोषित प्रत्याशी माना जा रहा हैं। इन दोनों की टक्कर सपा से होगी। सबसे दिलचस्प मुकाबला अमरिया में होगा। एक तरफ भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह और दूसरी ओर भाजपा के बागी कहे जाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed