फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Tue, 01 Oct 2019 09:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। शाहजहांपुर में रेप पीड़िता से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में रवाना होने के लिए एकत्र हुए कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने बिजली घर चौराहे के पास रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस का नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। करीब तीन घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया। इसके अलावा पूरनपुर व बीसलपुर से भी शाहजहांपुर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका लिया।
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामले में रेप पीड़िता से मिलने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को शाहजहांपुर पहुंच रही थीं। इसकी जानकारी मिलते ही जिले भर के कांग्रेसी नेता समर्थन में जाने के लिए एकत्र होने लगे। शहर के बिजली घर चौराहा के निकट जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य व कार्यकर्ता सुबह से ही एकत्र होने लगे। जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी कर ली गई। इस दौरान भनक लगते ही अफसरों के निर्देश पर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रवाना होने के लिए बसों में बैठे कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। जाने की बात पर अड़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने तौकीर अहमद अंसारी, सैय्यद अफजाल, नरुल हसन, वीरेंद्र रस्तोगी समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर। शाहजहांपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने ईदगाह चौराहे पर हिरासत में ले लिया और शाम को रिहा कर दिया। गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में कांग्रेस की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन मिश्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष मोहम्मद आशिक, यूसुफ खां, अयान खां और फूलबाबू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समेत तीन सौ कार्यकर्ता शाहजहांपुर में गिरफ्तार
राष्ट्रीय महासचिव के समर्थन में जिलाध्यक्ष समेत करीब तीन सौ कार्यकर्ता छह बसों में सवार होकर सुबह तड़के ही शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए थे। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा ने बताया कि शाहजहांपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यालय से रैली शुरू की गई। जिसपर पुलिस ने रोका और गिरफ्तार कर शाहजहांपुर पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed