फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

प्रभारी मंत्री ने पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों से लिया अफसरों के कामकाज का फीडबैक

Thu, 19 Sep 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों से अफसरों के कामकाज का फीडबैक लिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जनपद स्तर पर लोगों को किस स्तर तक लाभ मिल रहा है, इसकी भी जानकारी ली। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विधायकों की कार्यशैली के बारे में पूछा। इसके अलावा प्रभारी मंत्री नि:शक्तजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल के आवास पर उद्यमियों से मिले और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से ढाई साल के कार्यकाल में उनके स्तर से किए कार्यों और जनपद में विकास के मुद्दे पर बातचीत की। कार्यकर्ताओं से पार्टी गतिविधियां के बारे में फीडबैक लिया। कहा, जनपद में हर स्तर पर बिना किसी भेदभाव के गरीबों के हित में काम करें। जनप्रतिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अफसरों की कार्यशैली का भी फीडबैक लिया। छतरी चौराहा स्थित मौर्या शाक्य संघ अध्यक्ष रोशल लाल मौर्या से उनके आवास पर भेंट की।
विज्ञापन

उद्यमियों से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री शहर विधायक संजय गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता आदि के साथ नि:शक्त जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल के आवास पर पहुंचे। वहां मोदी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रिका भेंटकर अनुरोध किया कि वह इसका प्रचार-प्रसार कर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें। अमृतलाल और उनकी पत्नी मीना अग्रवाल ने उन्हें बुकें भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था सचिव अनिल कमल ने विगत दस सालों सें संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। संरक्षिका पद्मा चंद्रा ने 19 अप्रैल 2020 को उनके आवास पर आयोजित होने वाले अमेरिका निर्मित एलएन 4 कृत्रिम हाथ वितरण कैंप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस पर प्रभारी मंत्री ने अपनी सहमति दी। इस दौरान राजीव अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, रचित अग्रवाल, शांति स्वरूप सोनकर, अभय, राजेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed