Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political news in district.

आत्मनिर्भर हो रहा युवा, स्वदेशी वस्तु का करें उपयोग : धर्मपाल

Thu, 30 Oct 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 30 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
political news in district.
पीलीभीत। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा अब रोजगार पाने से ज्यादा रोजगार देने पर विश्वास कर रहा है। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा सरकार की जन कल्याणकारी उद्यमी योजनाओं का सहारा लेकर व्यापार की ओर आगे बढ़ रहा है। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में आत्मनिर्भर संकल्प व स्वदेशी वस्तु के उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन का कार्यक्रम एक होटल में आयोजित किया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिले के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज का युवा नौकरी की तरफ नहीं दौड़ता है। वह स्वदेशी वस्तुओं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद आत्मनिर्भर बन रहा है। अन्य को भी रोजगार से जोड़ रहा है। युवा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रोत्साहन शपथ दिलाई। सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जिले में चल रहे निशुल्क आईटी से जुड़े कौशल सीखकर नई तकनीकों से जुड़ने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बाबूराम पासवान, विवेक वर्मा, चेतन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



महिला केंद्र शक्ति संयोजकों की ली बैठक
भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने युवा सम्मेलन के बाद महिला शक्ति केंद्र की संयोजकों की बैठक ली। इसमें आगामी महिला मोर्चे और महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। गांधी प्रेक्षागृह में हुए आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन में प्रतिभाग किया। महिलाओंं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता बाजपेयी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed