फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political news in district.

Pilibhit News: बीएलओ घर-घर जाकर बांट रहे गणना प्रपत्र, जारी हुए संपर्क केंद्र के नंबर

Fri, 07 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
पीलीभीत/ न्यूरिया। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत घर-घर सर्वेक्षण अभियान जारी है। जिले के सभी बूथों पर यह कार्य चल रहा है। बीएलओ मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट रहे हैं और उसमें भरे जाने वाले विवरण को भी समझा रहे हैं। मतदाताओं की सहूलियत के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट संपर्क केंद्र (डीसीसी) संचालन शुरू किया है। जिला और तहसील स्तर पर बने संपर्क केंद्रों का नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अंतर्गत पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। बताया है कि इस 2003 की मतदाता सूची के अंतर्गत करीब नौ लाख मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। गणना प्रपत्र बांटे जा रहे हैं और संबंधित सूचनाएं भरने के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत न्यूरिया में भाग संख्या 189 से 204 तक के मतदाताओं के सर्वेक्षण के लिए दो सुपरवाइजर अशोक कुमार और जितेंद्र कुमार की देखरेख में प्रतिमा गुप्ता, रफीना वी, नाहिद वी, गीता देवी, लक्ष्यवती समेत 16 बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। मोहल्ला खेड़ा में बीएलओ प्रतिमा गुप्ता और रफीना वी ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे। विवरण कैसे भरा जाएगा, इसकी जानकारी दी। बीएलओ ने बताया कि यह सर्वे वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनके नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी समेत कुल 13 बिंदुओं पर विवरण भरा जा रहा है ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे सर्वेक्षण में सहयोग करें जिससे क्षेत्र की मतदाता सूची अधिक सटीक और पूर्ण रूप से तैयार हो सके। अभियान के तहत नए नाम जोड़ने, पते में बदलाव अथवा अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए संबंधित फॉर्म-6 भी भरवाए जा रहे हैं।


इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
निर्वाचन कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं। इसमें सदर विधानसभा के लिए टोल फ्री नंबर 1950, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 05882-299448, प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम 9917025333 और सहाय प्रभारी अधिकारी 9415148194 नंबर जारी किया है। इसके साथ ही बीसलपुर, बरखेड़ा और पूरनपुर के लिए भी नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed