{"_id":"5d1e42378ebc3e3c957a68e4","slug":"police-up-100-pilibhit-news-bly367403087","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी गई कांस्टेबल धर्मेंद्र को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी गई कांस्टेबल धर्मेंद्र को अंतिम विदाई
विज्ञापन
पीलीभीत। झगड़े के आरोपी पिता-पुत्र को पकड़कर सिकलापुर गांव से सुनगढ़ी थाने आ रही यूपी 100 की पीआरवी 2055 मंगलवार सुबह चंदोई रोड पर मकसूदनगर के पास पलट गई थी। हादसे में दस साल के मासूम समेत दो लोगों की उसी वक्त मौत हो गई थी, जबकि पीआरवी पर तैनात सिपाही उसावां (बदायूं) के ग्राम कैलोठा निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र बाबूराम की बुधवार शाम इलाज के दौरान बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। सिपाही के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उसे गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई।
पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर बृहस्पतिवार सुबह सिपाही के पार्थिव शरीर को लाया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित किए। उनको सलामी दी गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ योगेंद्र कुमार, समेत कई अफसर और पुलिसकर्मियों ने भी साथी को अंतिम विदाई दी। एसपी, एएसपी, सीओ शव को कंधा देते हुए वाहन तक ले गए। सभी भावुक हुए और आंख नम रही। कहा कि उन्होंने एक साहसी सिपाही को खो दिया है। परिवार के लोगों से बातचीत कर उनको दुख की इस घड़ी में हिम्मत बंधाई। हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। इस मौके पर आरआई निरोत्तम सिंह, अजय चौहान समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।