{"_id":"676c9c133f7fb7256a0efb0e","slug":"police-took-to-the-streets-taking-photos-of-terrorists-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127909-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आतंकियों के फोटो लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आतंकियों के फोटो लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। एसपी अविनाश पांडेय की अगुवाई में पुलिस की 12 टीमें बुधवार को पलिया नगर की सड़कों पर उतरीं। टीमों में शामिल कई थानों के पुलिसकर्मियों ने लोगों को आतंकियों के फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई। दुकानों, होटलों और राहगीरों को आतंकियों का पोस्टर दिखाकर जानकारी ली। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। नगर में जगह-जगह आतंकियों से मुठभेड़ चर्चा में रही।
पुलिस ने होटल, मिठाई, नाई, लैब, सराफा, सीमेंट-मौरंग की दुकानों पर पहुंचकर आतंकवादियों का पोस्टर दिखाया। उनको देखे जाने की जानकारी ली। पोस्टर दिखा रहे पुलिसकर्मी ने आतंकियों के कुछ खरीदने के लिए दुकान पर आने, नाश्ता करने के लिए होटल आने, बैग आदि सामान खरीदने को दुकान पर आने, नाई की दुकानों पर बाल, दाढ़ी कटवाने आदि के बारे में पूछा। आतंकवादियों का पोस्टर दिखाकर उनकी पहचान के बारे में पूछना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
अभियान का मकसद था होटल तक पहुंचना
बुधवार को पुलिस का अभियान शायद होटल तक पहुंचना ही था। होटल खंगालने के बाद बुधवार को अभियान रोक दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी तैनाती के थानों पर रवाना हो गए। हालांकि अभियान में होटल के आसपास, होटल, ढाबों पर भी आतंकवादियोंं के देखे जाने की जानकारी की गई।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।