फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police seized four buses going from Lakhimpur to Haryana, uproar

Pilibhit News: पुलिस ने सीज की लखीमपुर से हरियाणा जा रही चार बसें, हंगामा

Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police seized four buses going from Lakhimpur to Haryana, uproar
असम हाईवे के खुटार चौराहा पर हंगामा करते बस यात्री  स्रोत: राहगीर
पूरनपुर। लखीमपुर से हरियाणा जा रही चार प्राइवेट बसों को पुलिस ने सीज कर दिया। इनमें सवार यात्रियों को उतारकर बसें कब्जे में ले ली। विरोध में बस यात्रियों ने असम हाईवे और कोतवाली गेट पर पहुंचकर हंगामा किया। यात्री बोले, किराया पहले ही कंडक्टर को दे चुके हैं। अब उनके पास रुपये भी नहीं है।
विज्ञापन


कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम असम हाईवे पर चेकिंंग अभियान चलाया। लखीमपुर जिले से हरियाणा जा रही चार बसों का अवैध संचालन मिलने पर सीज कर दिया। सवारियां उतारकर पुलिस ने बसों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने को भेज दिया। इन बसों में अधिकांश मजदूर सवार थे। जो मजदूरी करने हरियाणा जा रहे थे। रास्ते में बस से उतारने के विरोध में बस यात्रियों ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि बस के परिचालकों को उन्होंने हरियाणा तक का किराया दे दिया था। अब उनके पास किराए रुपये नहीं है। ऐसे में वे लोग हरियाणा कैसे पहुंचेंगे। हंगामा और हाईवे पर जाम की कोशिश पर पुलिस ने यात्रियों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

बाद में बस यात्री सामूहिक रूप से कोतवाली गेट पर पहुंचे। यहां भी हंगामा किया। पुलिस ने उनको अन्य बसों से गंतव्य तक भिजवाने का आश्वासन दिया। बाद में बस यात्री फिर असम हाईवे पहुंचे। यहां पुलिस ने लखीमपुर की ओर से हरियाणा जा रही अन्य बसों में कुछ यात्रियों को बिठा दिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि बसें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। चारों बसों को सीज करा दिया गया है। अब असम हाईवे से अवैध वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसों के संचालन में मारपीट के बाद जागा पुलिस महकमा

असम हाईवे से लंबी दूरी की तमाम प्राइवेट बसों का संचालन होता है। इसके अलावा बरेली, लखीमपुर सहित अन्य शहरों के लिए कारें और टाटा मैजिक अवैध रूप से चलते हैं। कार और मैजिक संचालक सवारियों को भूसे की तरह भरने के साथ मनमाना किराया वसूलते हैं। रूट पर बसों के संचालन को लेकर 19 मार्च की सुबह कार सवारों ने चार बसों में तोड़फोड़ कर चालकों की पिटाई की थी। पुलिस ने पलिया के मोहल्ला पठान निवासी विशाल वर्मा की ओर से सलमान, अमन, अजहर, अरशद, राजा, फैजल चौधरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस घटना के बाद परिवहन और पुलिस विभाग की आंख खुली। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने अभियान चलाकर बसों का चालान किया। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने चार बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed