{"_id":"68866d7a240f65e521037ead","slug":"police-registered-the-report-of-robbery-in-the-house-of-a-furniture-merchant-as-snatching-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140580-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फर्नीचर व्यापारी के घर हुई लूट की रिपोर्ट पुलिस ने छिनैती में की दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फर्नीचर व्यापारी के घर हुई लूट की रिपोर्ट पुलिस ने छिनैती में की दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। फर्नीचर व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट की घटना की रिपोर्ट पुलिस ने छिनैती में दर्ज कर ली है। एसओजी ने फर्नीचर व्यापारी और उसके परिजन से पूछताछ की। मगर घटना का खुलासा नहीं हो सका।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी फर्नीचर व्यापारी तफरूल के घर 22 जुलाई की रात पीछे की दीवार फांदकर बदमाशों ने प्रवेश किया था। बदमाशों ने कमरे में सो रहे उसके दो साल के पुत्र की गर्दन पर चाकू लगाकर और तफरूल को तमंचा के बल पर कब्जे में लेकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में बांधकर डाल दिया था।
व्यापारी के अनुसार, बदमाश उसके घर से नौ तोला सोने के जेवरात और 43 हजार नकदी लूट ले गए थे। सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना के खुलासा के लिए सर्विलांस टीम और एसओजी को भी लगाया गया है। एसओजी ने बुधवार को तफरूल और उसके परिजन से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने अब व्यापारी की ओर से छिनैती की रिपोर्ट दर्ज की है। सेहरामऊ उत्तरी थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि अब तक जांच में घटना संदिग्ध मिली है। वादी, उसकी पत्नी और बहन से भी पूछताछ की। सभी ने घटना को लेकर अलग-अलग जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी जांच की जा रही है।