फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police recovered the girl who had gone with a boy from another community

Pilibhit News: दूसरी समुदाय के युवक के साथ गई युवती को पुलिस ने किया बरामद

Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police recovered the girl who had gone with a boy from another community
बीसलपुर। तीन दिन पूर्व दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर दिया। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री को छह अक्तूबर को अनीस खान बहला फुसलाकर ले गया था। उसका सहयोग रजा हुसैन और फिरोज हुसैन ने किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


परिवार ने पुलिस को कई अहम जानकारी दीं। जानकारी के बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवती को बिलसंडा रोड स्थित मानपुर तिराहे से बरामद कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed