फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police recorded the statement of the victim girl of misdeed case in Pilibhit

दुष्कर्म का मामला: एक आरोपी ने आंखें बंद कीं, दूसरे ने काटा गला; पुलिस ने घायल किशोरी ने दर्ज किए बयान

Mon, 22 May 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 May 2023 04:45 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से गला काट दिया था। लहूलुहान हालत में किशोरी घर पहुंची थी। पुलिस ने रविवार को पीड़ित के बयान दर्ज किए। 
 

विज्ञापन
Police recorded the statement of the victim girl of misdeed case  in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला काटने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंच कर घायल किशोर के बयान दर्ज किए। किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद एक युवक ने उसकी आंखें बंद कर दी, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उसका गला काटा था। पुलिस का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट में अब सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


घटना एक गांव में बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुई थी। गांव के बाहर खेत में शौच करने गई किशोरी बुधवार को खून से लथपथ होकर घर पहुंची थी। परिजन उसे सीएचसी लाए। गंभीर हालत में किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 
विज्ञापन


इधर शनिवार को किशोरी के परिजनों ने एसपी के यहां दिए शिकायती पत्र में कहा कि दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसका गला काट दिया। किशोरी कुछ बोल नहीं पा रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पूरनपुर पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने की नियत से गला काटने की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए किशोरी के बयान 

मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को दरोगा के साथ महिला कांस्टेबल ने अस्पताल में पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि किशोरी ने बयान में दो आरोपियों पर गांव के समीप झाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक आरोपी ने उसकी आंखें हाथ से बंद कर ली।

दूसरे आरोपी ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उसका गला काट दिया। आंखे बंद होने को लेकर धारदार हथियार की जानकारी किशोरी नहीं दे सकी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed