{"_id":"674ff74f81074f722f0f0499","slug":"police-on-alert-regarding-protests-by-hindu-organisations-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126636-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
पीलीभीत। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर बुधवार को शहर में होने वाले विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस सतर्क हो गई है।
बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच समेत हिंदू संगठनों की ओर से शहर के रामा इंटर कॉलेज में धरना-प्रदर्शन और जनसभा करने का एलान किया गया है। बाजार बंद के आवाह्न समेत अन्य गतिविधियों को देखते हुए शहर में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
शहर के रामा इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे धरना, प्रदर्शन और विशाल जनसभा की जानी है। कार्यक्रम में जिले भर के बंगाली समुदाय के अलावा बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। संवाद