{"_id":"65da3b2651d4fc6c9c015ab4","slug":"police-filed-report-of-dowry-harassment-and-assault-after-a-fortnight-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112519-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने एक पखवाड़े बाद दर्ज की दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने एक पखवाड़े बाद दर्ज की दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन
कई बार हुई समझौते की कोशिश पर नहीं बनी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट शनिवार को एक पखवाड़े बाद दर्ज कर ली।
मोहल्ला रामनगर निवासी सूबेदार की पुत्री पिंकी ने बताया कि उनका विवाह पांच वर्ष पूर्व बरेली के थाना भुता के गांव करौंदा निवासी रोहिताश के साथ हुआ था। विवाह में कार न मिलने से क्षुब्ध होकर वर पक्ष पिंकी का उत्पीड़न करने लगा। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन विफल रहे।
वर पक्ष ने पिंकी को 10 अक्तूबर 2022 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बीच जब पिंकी कार लेकर अपनी ससुराल नहीं पहुंची, तब ससुराल वाले 10 फरवरी को उसके मायके पहुंचे। पिंकी से कार लेकर न आने का कारण पूछा। पिंकी ने कहा कि उनके मायके वाले खराब आर्थिक स्थिति के कारण कार देने में असमर्थ हैं।
आरोप है कि इस जवाब से क्षुब्ध होकर ससुरालियों ने पिंकी को पीटना शुरू कर दिया। पिंकी की मां जब अपनी पुत्री को बचाने आई तो उन लोगों ने उन्हें भी पीटा। पिंकी ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पिंकी की तहरीर पर पति रोहिताश, रामलली, राजेश, भानु, मंजू के अलावा उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।