फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police filed a report against unknown person in case of theft of lakhs of rupees

Pilibhit News: लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 08 Jun 2024 04:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Police filed a report against unknown person in case of theft of lakhs of rupees
घुंघचाई। लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एसओजी की टीम ने घर पहुंच कर परिवार से जानकारी कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बलरामपुर में पांच जून की रात हुई थी। गांव निवासी सिकंदर यादव के परिवार के लोग सो गए। इस दौरान चोर दीवार से चढ़कर घर के अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी की लाॅक तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद व 15 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने पास में स्थित चचेरे भाई शैलेश के कमरे से भी 20 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस दौरान चोर पेचकस, रेती आदि कमरे में छोड़ गए। घुंघचाई पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम लाखों की हुई चोरी के मामले में सिकंदर यादव की ओर से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घुंघचाई थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed