{"_id":"665b88be8ec958c75c087e47","slug":"police-confiscated-the-house-worth-rs-15-lakh-of-the-accused-of-gangsterism-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117251-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने 15 लाख रुपयों का मकान किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने 15 लाख रुपयों का मकान किया कुर्क
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के रहने वाले गैंगस्टर के आरोपी ने अवैध रूप से आय अर्जित कर लाखों का मकान बना लिया। डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ घर को कुर्क करते हुए उसमें सील लगा दी।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम महचंदी निवासी प्रमोद पाल पुलिस रिकाॅर्ड में शातिर अपराधी है। उस पर वाहन चोरी के अलावा अन्य मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की ओर से सदर कोतवाली में दर्ज किया गया।
मुकदमे की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय की ओर से की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी का 15 लाख सात हजार सात सौ रुपये कीमत का मकान गांव महचंदी में है। जिसका नव निर्माण कराया गया है। चूंकि उसके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। इसीलिए आरोपी ने बाइक चोरी की अर्जित आय से ही उक्त मकान का निर्माण किया है।
विज्ञापन
सुनगढ़ी पुलिस ने अपनी पूरी रिपोर्ट बनाकर एसपी अविनाश पांडेय के माध्यम से डीएम संजय कुमार सिंह को भेजी। डीएम ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश 29 मई को दिया। शनिवार को एसडीएम अमरिया, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप कुमार विश्नोई फोर्स के साथ आरोपी के गांव पहुंचे और उसके मकान को कुर्क कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रमोद समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।