फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police caught 25 kg meat during checking, accused arrested

Pilibhit News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 25 किलो मांस, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police caught 25 kg meat during checking, accused arrested
मझोला। न्यूरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपी के पास से 25 किलो मांस बरामद किया। आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद मांस को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। मामले में एसआई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। न्यूरिया थाने में तैनात एसआई सुभाष चंद्रा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 मार्च को वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि मझोला की ओर से एक बाइक पर संदिग्ध मांस लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर टीम को बुलाया और न्यूरिया मझोला मार्ग पर चेकिंग करनी शुरू कर दी है। कुछ देर बाद मझोला की ओर से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। पास में आने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो बाइक में टंगे दो बैग में मांस भरा पाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम निजाम निवासी मोहल्ला भीतरगांव थाना न्यूरिया बताया। आरोपी ने बताया कि वह बकरे का मांस बेचने का काम करता हूं। तौल करने पर कुल मांस 25 किलो निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मांस को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह मांस कहां से खरीदकर किसे बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed