फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police came into action after the victim's suicide move, the accused caught

पीड़िता ने उठाया आत्मघाती कदम, तो एक्शन में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police came into action after the victim's suicide move, the accused caught
कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी के बात करने के लिए धोखे से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार को पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के आत्मघाती कदम उठाने के बाद पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती को पूरनपुर के मोहम्मद रेहान खान ने प्रेमजान में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि 15 मई को रेहान ने फिर से शादी की बात करने के लिए युवती को पूरनपुर बुलाया था। वहां रेहान, इजहार खां, इमरान खां, फैजान, बरेली निवासी जावेद ने पीड़िता को शरबत में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

साथ ही घटना का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया गया। मामले की दो जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इससे परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि अब युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी रेहान को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम जमानत भी हो गई थी खारिज
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने न्यायालय की शरण लेकर अग्रिम जमानत अरजी दाखिल कर दी थी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को आरोपी की जमानत अरजी न्यायालय से खारिज हो गई थी। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी से शादी की बात भी नहीं बनी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इससे आरोपी शादी करे या फिर उसे जेल भेजा जाए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शादी को लेकर भी वार्ता की गई, मगर दोनों में सहमति नहीं बन सकी।

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत भी खारिज कर दी थी। मामले की जांच कराई जा रही है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed