{"_id":"64e4fc8fe06ae0c7ad02e69c","slug":"police-arrested-three-suspects-and-started-interrogation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-3107-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़कर शुरू की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़कर शुरू की पूछताछ
Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने कई टीमों को सक्रिय किया है। जांच पड़ताल के बाद तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस का दावा है कि अहम जानकारी हासिल हुई है। जल्द ही मामले के आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
माधोटांडा के गांव पिपरिया संतोष में सोमवार दोपहर बाद आबादी के निकट गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों की जानकारी पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। घटना को लेकर लोगों में रोष भी देखा गया था। घटना को लेकर थाना पुलिस भी गंभीर हुई। तीन टीमों को सक्रिय किया गया।
गोपनीय जानकारी के बाद गांव और क्षेत्र के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिसने अहम जानकारी मिली है। जल्द ही मामले में लिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाए।